filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; runfunc: 0; algolist: 0; multi-frame: 1; brp_mask:8; brp_del_th:0.0007,0.0000; brp_del_sen:0.1300,0.0000; motionR: 65536; delta:1; bokeh:1; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 3145728;cct_value: 0;AI_Scene: (0, 2);aec_lux: 288.16565;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 65536;weatherinfo: weather?null, icon:null, weatherInfo:100;temperature: 34;zeissColor: bright;
Spread the love

कुल्लू टुडे

कुल्लू

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी आकांक्षा शर्मा ने बताया कि सितंबर 2026 के लिए जिले के विभिन्न स्टेशनों पर वाहनों की पासिंग (टेस्टिंग) और ड्राइविंग टेस्ट का शेड्यूल जारी कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि आरटीओ कुल्लू में वाहनों की पासिंग 10, 17 और 28 सितंबर को तथा ड्राइविंग टेस्ट 16 सितंबर को आयोजित होंगे। आरएलए कुल्लू में ड्राइविंग टेस्ट 21 सितंबर को होंगे।

इसी प्रकार आरएलए मनाली में वाहनों की पासिंग 7 और 19 सितंबर तथा ड्राइविंग टेस्ट 8 सितंबर को आयोजित किए जाएंगे।

आरएलए बंजार में वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट 14 सितंबर को होंगे।

आरएलए उदयपुर में दोनों कार्य 24 सितंबर तथा आरएलए केलांग में वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट 25 सितंबर 2026 को आयोजित किए जाएंगे।

आकांक्षा शर्मा ने बताया कि जिन तिथियों में ड्राइविंग टेस्ट और वाहनों की पासिंग एक ही दिन निर्धारित है, उन दिनों ड्राइविंग टेस्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक तथा वाहनों की पासिंग दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।

उन्होंने कहा कि प्रशासनिक कारणों अथवा किसी विशेष परिस्थिति के चलते निर्धारित शेड्यूल में बदलाव किया जा सकता है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!