27.85 ग्राम चिट्टा सहित धरा हरियाणा का तस्कर

chitta

कुल्लू टूडे

शिमला

शिमला पुलिस द्वारा नशे के कारोबारियों पर शिकंजा कसते हुए पुलिस की टीम ने
हरियाणा से चिट्टे की तस्करी करने शिमला के ठियोग पहुंचे नशा तस्कर को 27.85 ग्राम चिट्टा सहित धर दबोचा है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम ने जिला शिमला के ठियोग में हरियाणा के एक व्यक्ति को 27.85 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि यह व्यक्ति चिट्टे की खेप पहुंचाने हरियाणा से ठियोग पहुंचा था। जहां पुलिस ने इसे चिट्टे की खेप के साथ गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने चिट्टे के साथ पकड़े गए आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज कर आगामी करवाई शुरू कर दी है।

आरोपी की पहचान अशोक कुमार पुत्र सतपाल सैनी निवासी छपरा जिला कुरुक्षेत्र हरियाणा के रूप में हुई है।

error: Content is protected !!