Spread the love

कुल्लू टुडे

मनाली

भारतीय रिजर्व बैंक और अग्रणी बैंक पीएनबी के संयुक्त तत्वावधान में 23 अक्टूबर 2026 को मनाली में एक मेगा री-केवाईसी एवं वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।

इस शिविर का मुख्य उद्देश्य जनता को बैंक खातों को अद्यतन रखने, डिजिटल सुरक्षा और बैंकिंग सेवाओं के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम में आरबीआई की मुख्य महाप्रबंधक निशा नांबियार, क्षेत्रीय निदेशक पी. एस. खुआल, आरबीआई ओम्बड्समैन रमेश चंद और उप महाप्रबंधक जसविंदर सिंह औजला सहित कई शीर्ष अधिकारी उपस्थित रहे।

वक्ताओं ने खातों की सुरक्षा के लिए समय पर री-केवाईसी कराने के महत्व पर प्रकाश डाला, जबकि रमेश चंद ने साइबर धोखाधड़ी से बचने के उपाय और बैंकिंग लोकपाल योजना की जानकारी दी।

इस शिविर में 200 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और मौके पर ही 100 ग्राहकों के री-केवाईसी सफलतापूर्वक संपन्न किए गए।

Leave a Reply

error: Content is protected !!