Spread the love

कुल्लू टुडे

पतलीकूहल

जिला कुल्लू की मनाली विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले धार क्षेत्र में अवैध भांग की खेती पर जिला के पतलीकूहल पुलिस थाना की टीम ने कार्रवाई करते हुए बीते दिन 10,224 पौधे नष्ट किए।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पहले मामले में पुलिस थाना पतलीकुहल की टीम ने गश्त के दौरान बलथा से छराहरण की ओर, धार नामक स्थान पर सीढ़ीनुमा खेतों में लगभग 5 बिस्वा भूमि पर 3,140 भांग के अवैध पौधे पाए, जिन्हें नियमानुसार मौके पर नष्ट किया गया ।

वहीं दूसरे मामले में पुलिस टीम द्वारा इसी क्षेत्र में लगभग 1 बीघा भूमि पर 7,084 भांग के अवैध पौधे पाए गए, जिन्हें भी नियमानुसार मौके पर नष्ट किया गया।

इस संबंध में नामालूम व्यक्तियों के विरुद्ध थाना पतलीकुहल में धारा 20 मादक पदार्थ अधिनियम के अन्तर्गत 2 मामले दर्ज किए गए हैं।

पुलिस ने दोनों मामलों में अवैध भांग की खेती करने वाले व्यक्तियों की पहचान एवं गिरफ्तारी हेतु जांच जारी है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!