कुल्लू टूडे
बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर
हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर के राजकीय माध्यमिक पाठशाला छंज्यार में स्थानीय स्कूल प्रबंधन समिति एवम् शिक्षकों ने सत्र 2021.22 के लिए आयोजित नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप परीक्षा में सफलता प्राप्त करने पर पूर्व में आठवीं कक्षा की छात्रा रही कनिका को एक सादा समारोह में स्मृति चिन्ह एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
वर्तमान में कनिकाए शहीद विजय पाल मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला यकन्याद्ध घुमारवीं में कक्षा नवम की छात्रा है। कनिका ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता.पिता एवं शिक्षकों को दिया।
पाठशाला प्रभारी देशराज शर्मा ने इस अवसर पर कनिकाए अभिभावकों एवं शिक्षकों को बधाई दी।
उन्होंने बताया कि दो साल पहले कनिका की बड़ी बहन कृतिका ने भी नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप परीक्षा में सफलता प्राप्त की थी।
ग्रामीण क्षेत्र से इस तरह से बेटियों का सफलता प्राप्त करना अन्य बच्चों को भी इस तरह की प्रतियोगिताओं में कड़ी मेहनत कर बेहतर परिणाम लाने के लिए प्रेरित करेगी।
उन्होंने कनिका के उज्ज्वल भविष्य के लिए समस्त विद्यालय परिवार की ओर से शुभकामनाएं प्रदान की।
