कुल्लू टूडे
बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर
मंगलवार भाजपा आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग श्री नयना देवी जी में शुरू हुआ।
भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री पवन राणा ने इस प्रशिक्षण शिविर का दीप प्रज्वलित करके शुभारंभ किया। उनके साथ भाजपा के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता आपदा प्रबंधन के उपाध्यक्ष रणधीर शर्मा भी मौजूद थे।
प्रदेश भर से आए संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का श्री नयना देवी जी पहुंचने पर श्री नयना देवी भाजपा मंडल के द्वारा उनका स्वागत किया गया, तिलक लगाकर और फूल भेंट करके उनका स्वागत किया गया।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता आपदा प्रबंधन के उपाध्यक्ष रणधीर शर्मा ने कहा कि इस दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में प्रदेश भर से आईटी और सोशल मीडिया सेल के कार्यकर्ता पहुंचे हैं।
दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में जहां पर वैचारिक दृष्टि से राजनीतिक दृष्टि से और चुनावों की दृष्टि से सोशल मीडिया का किस प्रकार उपयोग किया जा सकता है। इसके बारे में विस्तृत चर्चा की जाएगी और जानकारी दी जाएगी।
रणधीर शर्मा ने कहा कि इस दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं को व्यापक रूप से प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा और प्रदेश के संगठन से जुड़े संगठन महामंत्री त्रिलोक जमवाल, राष्ट्रीय संयोजक आईटी सेल अमित मालवीय और भाजपा के सह प्रभारी संजय टंडन विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
इस मौके पर भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आशुतोष शर्मा भी मौजूद रहे।
