कुल्लू टूडे
बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर
बैंकॉक थाईलैंड में चल रही दूसरी एशियन यूथ बीच हैंडबॉल चैंपियनशिप में भारत्तीय महिला टीम का जीत का सफर जारी है।
हिमाचल प्रदेश हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष भरत साहनी व कोषाध्यक्ष टीपी चोपड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय महिला हैंडबॉल टीम का दूसरा मैच हांगकांग से हुआ। भारतीय महिला टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन कर 2.0 से दूसरा मैच भी जीत लिया।
मैच के प्रथम हाफ में भारत 15 व हांगकांग 9 व दूसरे हाफ में भारत 14 व हॉंगकॉंग 12 से दोनों हाफ जीते।
भारतीय महिला हैंडबॉल टीम में हिमाचल प्रदेश की 4 खिलाडी चेतना गोल कीप्पर संजना, जस्सी व वंशिका भी शामिल है। मैच में हिमाचल टीम की गोलकीप्पर चेतना ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
वहीं जस्सी ने सर्वाधिक 13 गोल किये वहीं संजना ने 6, वंशिका व अनुष्का ने 4 – 4 व गोलकीप्पर चेतना ने 2 गोल किए।
मोरसिंघी हैंडबॉल नर्सरी की संचालिका के कोच स्नेहलता ने दूसरे मैच की जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए नर्सरी की खिलाड़ियों को बधाई दी है।
