कुल्लू टूडे
बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर
श्री नयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य रामलाल ठाकुर ने नयनादेवी क्षेत्र के तहत नवगांव रोड की खस्ताहालत पर चिंता जताई है।
उन्होंने इस सड़क के कार्य में बरती जा रही कोताही को लेकर लोक निर्माण विभाग को भी फटकार लगाई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इस सड़क के कार्य में हुई कोताही को लेकर उचित कदम उठाएं। सड़क का निर्माण कार्य में किसी तरह की कोताही सहन नहीं होगी।
मंगलवार को नयनादेवी विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सदस्य रामलाल ठाकुर ने ग्राम पंचायत छकोह के गांव चनारड़ी व ग्राम पंचायत रानीकोटला के गांव रानीकोटला में विधायक जनता के द्वार कार्यक्रम में पहुंचे।
इस दौरान विधायक रामलाल ठाकुर ने महिला मंडल का उदघाटन किया। ग्राम पंचायत रानीकोटला गांव रानीकोटला में भी जन समस्याएं सुनीं।
इस दौरान रामलाल ठाकुर ने कनौणी खड्ड पुल पर निर्माण के लिए तीन लाख लिंक रोड के लिए एक लाख महिला मंडल चनारड़ी के लिए एक लाख शौचालय निर्माण के लिए के लिए राशि स्वीकृत की। साथ ही लोगों की बिजलीए पानी सहित अन्य समस्याओं को सुनां। साथ ही लोगों की समस्याओं के समाधान को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए। इसके अलावा लोगों ने विधायक को नवगांव सड़क ही हालत बताने के लिए रोका। विधायक ने सड़क कार्य का निरीक्षण भी किया।
उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्य में किसी तरह की कोताही सहन नहीं होगी। कार्यक्रम में विधायक रामलाल ठाकुर ने केंद्र सरकार को घेरा।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार महंगाई को रोकने में पूरी तरह से असफल रही है। वहीं प्रदेश सरकार भी प्रदेश में विकास करवाने में असफल हुई है।
उन्होंने कहा कि नयनादेवी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों का श्रेय कांग्रेस पार्टी को जाता है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकाल में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाती थी। लेकिन वर्तमान भाजपा सरकार के कार्यकाल में क्षेत्र में विकास ठप्प हो चुके हैं।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी आह्वान किया कि कार्यकर्ता आम जनता को केंद्र और प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों से अवगत करवाएं। इस दौरान कार्यकारी अध्यक्ष श्यामलाल गंगड़ व अन्य लोग मौजूद थे।
