Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर

भानुपली बिलासपुर रेलवे लाइन के कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक कांगूवाली में आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त बिलासपुर पंकज राय ने की। उपायुक्त ने रेलवे लाइन के अंतर्गत निर्मित किए जा रहे विभिन्न पुलों व सुरंगों का मौके पर जाकर कार्य प्रगति का निरीक्षण भी किया।

बैठक के दौरान रेलवे विकास निगम लिमिटेड के अधिकारियों नेे कहा कि 20 किलोमीटर तक रेलवे लाइन की सुरगों और पुलों के कार्य को दिसंबर 2022 तक पूर्ण कर लिया जाएगा।

उपायुक्त ने बताया कि 20 किलोमीटर रेलवे लाइन में सभी सात सुरंग आर पार हो चुकी है तथा सुरगों का 60 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है जिनमें 4 सुरगें हिमाचल प्रदेश के क्षेत्र में है।

उपायुक्त ने बैठक में 20 से 63 किलो मीटर तक रेलवे लाईन के निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण के कार्यो की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा निर्देश जारी किये।

उन्होंने बताया कि भानुपल्ली बिलासपुर रेलवे लाईन के निर्माण के लिए 0 से 45 किलोमीटर तक भूमि अधिग्रहण कर लिया गया है।

उपायुक्त ने रेलवे लाईन के निर्माण से संबंधित विभिन्न विभागों के मध्य लंबित मामलों को शीघ्र निपटाने के भी निर्देश दिए तथा वन विभाग के अधिकारियों को निर्माण क्षेत्र में पेड़ों को शीघ्र गिराने के भी निर्देश दिए।

इसके पश्चात उपायुक्त ने कैची मोड़ के पास बन रहे फलाई ओवर के निर्माण कार्य का मौका पर जाकर निरीक्षण किया तथा फलाई ओवर का निर्माण कर रही भारत कंस्ट्रकशन कम्पनी के अधिकारियों को फलाई ओवर का कार्य जून माह तक पूरा करने के निर्देश दिये।

उपायुक्त ने बागछाल में निर्माणाधीन पुल के कार्य में हुई प्रगति का निरिक्षण किया और गैमन कम्पनी के अधिकारियों को पुल के कार्य को अधिक गति प्रदान करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

error: Content is protected !!