कुल्लू टूडे
बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर
हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में एनटीपीसी टाउनशिप के बाहर जमथल गांव में स्थानीय पंचायत सदस्य देशराज के घर के पास आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ।
सूचना मिलते ही सीआईएसएफ फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने पहुंच कर आग पर काबू पाते हुए उसे घरों में फैलने से रोक दिया।
सीआईएसएफ फायर विंग के सब इंस्पैक्टर परशुराम राठौड़ ने बताया कि एनटीपीसी टाउनशिप के बाहर 20 मीटर की दूरी पर जमथल गांव के एक घर के पास आग लग गई। तत्परता दिखाते हुए सीआईएसएफ फायर ब्रिगेड के जवानों ने करीब डेढ़ घंटे के बाद आग पर काबू पाया।
सब इंस्पेक्टर ब्रिजेश कुमार और सब इंस्पैक्टर परशुराम राठौड़ के नेतृत्व में मौके पर गई टीम में एएसआई नारायण दास एएच सी फायर एच एस नेगी कांस्टबल फायर मुनेश कुमार निर्मल कुमार ए कमल खजूरिया राजेश कुमार सीआईडब्लयू , एचसी फायर एचएस नेगी, कांस्टबल फायर मुनेश कुमार, निर्मल कुमार, कमल खजूरिया, राजेश कुमार सीआईडब्लयू , वी प्रदीप, शिव शंकर डीसीपीओ लखविन्द्र सिंह, डीसीपीओ जिया लाल, राजू राम आदि ने घर के अंदर रखे सामान और जानमाल, गौशाला से मवेशी को बाहर निकाला। पीड़ित देश राज ने बताया कि तेज हवा चलने से बिजली की तारें शॉर्ट सर्किट होने से वहां पर मौजूद सूखी घास से आग फैल गई।
इस आगजनी में उनकी गेहूं की फसल, मोटर थ्रेशिंग मशीन, घास का कोठा, भारी मात्रा में लकड़ियों का चट्ठा, गोबर का ढेर आदि जल कर राख हो गया। जिसका कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपए आंकी जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सूचना पर तत्काल सीआईएसएफ फायर ब्रिगेड पहुँच कर आग पर काबू पाने में लगें थे।
अगर समय से आग पर काबू नहीं पाया गया होता तो चल रही तेज हवा के कारण यह आग साथ लगे पूरे घरों व जंगल में फैल जाती।
आग पर काबू पाने के लिए सीआईएसएफ फायर ब्रिगेड के जवानो को डेढ़ घंटे तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। सीआईएसएफ फायर ने समय रहते घर व वन सम्पदा को आग लगने से बचा लिया।
