Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

विश्व हृदय दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग, ब्लॉक जरी (जिला कुल्लू) की ओर से ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन चामुंडा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, कॉलेज ऑफ नर्सिंग मौहल कुल्लू में किया गया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं विद्यार्थियों को हृदय रोगों के बारे में जागरूक करना और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम का आयोजन बीएमओ ब्लॉक जरी डॉ. सपना शर्मा के मार्गदर्शन में किया गया। कॉलेज की उप-प्राचार्य पावना ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

हस्तक्षेप कार्यक्रम में कुल 117 नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

इस दौरान भाषण (डिक्लेमेशन) प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें कुल 5 विद्यार्थियों ने भाग लिया और हृदय स्वास्थ्य पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

प्रतियोगिता में सुष्मिता (द्वितीय वर्ष) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ललिता चौहान (द्वितीय वर्ष) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सानिया ठाकुर (तृतीय वर्ष) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

रिमझिम (प्रथम वर्ष) एवं अर्पिता गोयल (द्वितीय वर्ष) को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। सभी विजेताओं को मंच पर सम्मानित किया गया और उनकी प्रस्तुतियों की सराहना की गई।

इस अवसर पर स्वास्थ्य शिक्षक राज कुमार ने नर्सिंग छात्रों को हृदय रोगों की विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने हृदय रोग के मुख्य कारणों जैसे असंतुलित खानपान, धूम्रपान, शराब का सेवन, तनाव, व्यायाम की कमी और उच्च रक्तचाप के प्रभावों को समझाया।

साथ ही उन्होंने हृदय को स्वस्थ रखने के लिए संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, धूम्रपान से दूरी, पर्याप्त नींद और नियमित स्वास्थ्य जांच की आवश्यकता पर जोर दिया।

कार्यक्रम का मुख्य संदेश यह रहा कि हृदय स्वास्थ्य ही जीवन का आधार है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने हृदय की सुरक्षा के लिए स्वस्थ आदतें अपनानी चाहिए।

नर्सिंग छात्रों को भी संदेश दिया गया कि वे भविष्य में समाज में स्वास्थ्य दूत की भूमिका निभाते हुए लोगों को हृदय रोगों के प्रति जागरूक करें।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!