Spread the love

कुल्लू टूडे

सोलन

एसपी सोलन गौरव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सोलन पुलिस द्वारा जीरो टोलरेंस नीति के तहत कुख्यात तस्कर धनीराम उर्फ गल्लू को कुनिहार क्षेत्र से उसके रिहायशी मकान से तलाशी के दौरान 1.624 किलो अफीम व 1.622 किलो चरस के साथ गिरफतार किया है।

जांच में सामने आया कि वह वर्षों से नशा तस्करी में सक्रिय है व आरोपी ने नशे के कारोबार से काफी संपत्ति भी अर्जित की है। इसके खिलाफ नशा तस्करी के दो मुकदमे और अन्य अपराध के दो मुकदमे पहले से ही दर्ज हैं।

सोलन पुलिस पिछले 2 वर्षों में 209 मामले दर्ज कर 438 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है और 9 करोड़ से अधिक की अवैध संपत्ति जब्त की गई है। मामले में जाँच जारी है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!