Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर

शनिवार को नगर परिषद बिलासपुर की विशेष बैठक नप अध्यक्ष कमल गौतम की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक में बारिश से बिलासपुर शहर में हुए नुकसान की विस्तार से चर्चा की गई तथा नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट प्रशासन को सौंपने का निर्णय लिया ताकि बजट मिलने के बाद दोबारा से पुनर्निर्माण करवाया जा सके।

कमल गौतम ने बताया कि गत दिनों हुई बरसात से शहर में काफी नुकसान हुआ है। कई जगह डंगे गिर गए तथा सड़कें व नालियां क्षतिग्रस्त हो गई।

इसके अतिरिक्त बैठक शहर में लगी स्ट्रीट के रख.रखाव और नई लाइटें लगाने का टेंडर करने का प्रस्ताव भी पारित किया गया।

बैठक में नगर परिषद के कार्यालय की छत्त पर सोलर पावर प्लांट लगाने का भी निर्णय लिया गया। इसके तहत नगर परिषद 10 किलोवाट का सोलर पावर प्लांट लगाएगी।

नगर परिषद अध्यक्ष कमल गौतम ने बताया कि नगर परिषद का प्रति माह 20 हजार रुपए का बिजली बिल आता है। सोलर पावर प्लांट लगने के बाद नगर परिषद को प्रति महीने 20 हजार रुपए की बचत होगी।

उन्होंने बताया कि बैठक में एक प्रस्ताव पारित कर जल शक्ति विभाग को टूटी सीवरेज लाइन को ठीक करवाने के लिए भेजा गया।

उन्होंने बताया कि मेन मार्केट नाले में सीवरेज टूट गई है, इससे कभी भी कोई बीमारी फैल सकती है।

बैठक में शहर के सभी लोगों से अपने पालतू कुत्तों का पंजीकरण करवाने की अपील की गई तथा ऐसा न करने वाले लोगों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई करने का निर्णय भी लिया गया।

कमल गौतम ने बताया कि कुछ लोगों ने कुत्ते पाल रख हैं, लेकिन उन्होंने पंजीकरण नहीं करवाया है।

बैठक में कुछ लोगों द्वारा अपने घरों व दुकानों का बरसाती पानी सीधा सड़क पर फैंकने का मामला भी उठा।

संबंधित लोगों के ऐसा करने से सड़कें व रास्ते टूट रहे हैं। जिस पर ऐसे लोगों से अपने घरों व दुकानों के पानी के लिए डाउन पाइपें लगाने के निर्देश दिए गए तथा चेतावनी दी गई कि ऐसा न करने वालों के नगर परिषद चालान करेगी।

इस बैठक में नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी वर्षा चौधरी, नगर पार्षद और सहायक अभियंता व कनिष्ठ अभियंता सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!