Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस. रवीश ने बताया कि भारी वर्षा से क्षतिग्रस्त जिला कुल्लू के मार्गों को प्रशासन द्वारा बहाली के कार्य तेजी से किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि आम जनता एवं पर्यटकों की सुविधा के लिए क्षतिग्रस्त कुल्लू से मनाली मार्ग को छोटे वाहनों की आवाजाही के लिये खोल दिया गया है।

उपायुक्त ने बताया कि
होटल सरयाल एवं वैष्णो देवी माता मंदिर, कुल्लू के आगे नेशनल हाईवे बहाल कर दिया गया है, लेकिन इस मार्ग पर केवल छोटे वाहनों (Light Motor Vehicles) की आवाजाही की अनुमति रहेगी।

उन्होंने कहा कि सभी छोटे वाहन रायसन पुल से वाया लेफ्ट बैंक होते हुए मनाली की ओर जा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि मनाली (अलेऊ) क्षेत्र के बाद सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण वाहनों की आवाजाही आगे संभव नहीं है। इसलिए गाड़ियों को केवल अलेऊ तक ही ले जाया जा सकता है।

उपायुक्त ने कहा कि बड़े वाहनों (Heavy Motor Vehicles) के लिए यह मार्ग अभी संकरी चौड़ाई और क्षतिग्रस्त स्थिति के कारण बंद रहेगा।

उन्होंने कहा कि सभी बड़े वाहन चालक अपनी गाड़ियाँ 4 लेन मार्ग पर सुरक्षित स्थान पर खड़ी रखें, जब तक कि मार्ग की बहाली बड़े वाहनों के अनुरूप पूरी नहीं हो जाता।

उपायुक्त ने वाहन चालकों एवं पर्यटकों से धैर्य बनाए रखने और जिला प्रशासन व पुलिस द्वारा जारी यातायात निर्देशों का पालन करने की अपील की। उन्होंने लोगों से प्रशासन के पूर्ण सहयोग की अपील की है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!