Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) कुल्लू के अध्यक्ष तोरुल एस. रवीश ने जानकारी दी कि पिछले दो दिनों भारी वर्षा के कारण जिला कुल्लू के विभिन्न क्षेत्रों में भारी वर्षा से अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन से जनजीवन प्रभावित हुआ है।

इन परिस्थितियों को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए उपमंडल बंजार और मनाली के सभी शैक्षणिक संस्थान (सरकारी एवं निजी), आंगनबाड़ी केंद्र, महाविद्यालय, आईटीआई, पॉलिटेक्निक आदि 28 अगस्त, 2025 को बंद रहेंगे।

उन्होंने बताया कि उपमंडल कुल्लू के चार विद्यालय भी प्रभावित पाए गए हैं, जिनमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शालंग, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रायसन, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कटरांईं तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय नारोगी शामिल हैं। यह सभी विद्यालय भी 28 अगस्त, 2025 को बंद रहेंगे।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!