Spread the love

कुल्लू टूडे

मनाली

जिला कुल्लू की मनाली विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले राजकीय महाविद्यालय हरिपुर मनाली में विज्ञान और वाणिज्य फर्स्ट ईयर के नव आगंतुक विद्यार्थियों के लिए विज्ञान और वाणिज्य तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्यातिथि महाविद्यालय प्राचार्या डॉ शेफाली रही।

उन्होंने सरस्वती दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का आगाज किया। तृतीय वर्ष और द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए।

जिसमे एकल गीत, सामूहिक गीत, एकल नृत्य और सामूहिक नृत्य रखे गए।
मिस फ्रेशर व मिस्टर फ्रेशर जो प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों से चुनें गए।

वंशिका (वाणिज्य विभाग) मिस फ्रेशर रही, अभिषेक मिस्टर फ्रेशर रहे, शांतिका
मिस पर्सनैलिटी, सुमित मिस्टर पर्सनैलिटी , आर्यिका मिस कॉन्फिडेंस व वृजेश मिस्टर कॉन्फिडेंस रहे।

प्राचार्या डॉ शेफाली ने बधाई देते हुए कहा की ऐसे कार्यक्रमो के माध्यम से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है। साथ ही महाविद्यालय में शिक्षा के साथ साथ व्यक्तित्व का विकास भी बहुत आवश्यक है।

प्रो कश्मीर ,प्रो राम सिंह, प्रो दिनेश, प्रो इंदु ठाकुर, प्रो साक्षी, प्रो देचेन, प्रो प्रियंका, प्रो अभिषेक आनंद, प्रो शिवम विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी शिक्षण और गैर शिक्षण वर्ग उपस्थित रहा।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!