Spread the love

कुल्लू टूडे

मंडी

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी मुख्यालय स्थित श्री गुरु गोबिंद सिंह गुरुद्वारा के पास शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार कार के सड़क में पलट जाने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार बीती देर रात लगभग 11.30 बजे एक तेज रफ्तार कार मंडी बाजार की तरफ आ रही थी कि अचानक वह गुरुद्वारा के पास अनियंत्रित होकर सड़क में पलट गई।

बताया जा रहा है कि उस वक्त गुरुद्वारा के पास कई श्रद्धालु मौजूद थे। लेकिन गनीमत यह रही कि कोई भी कार की चपेट में नहीं आया।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही पुलिस ने मामला दर्ज करके हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान सृजन सैनी निवासी सैण मोहल्ला मंडी के तौर पर हुई है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!