Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर

जिला ग्रामीण भाखड़ा विस्थापित सुधार समिति बिलासपुर की बैठक रविवार को झंडूता आनंदघाट शिव मंदिर में समिति के अध्यक्ष देशराज शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में भाखड़ा विस्थापितों ने विभिन्न समस्याओं पर मंथन किया।

बैठक में उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार से मिलने का निर्णय लिया ताकि उनके समक्ष ग्रामीण भाखड़ा विस्थापितों की समस्या को रखा जा सके। बैठक में कहा कि भाखड़ा बांध बनने के बाद उजड़े लोगों को उनका हक नहीं मिल पाया है।

बैठक में कहा कि भाखड़ा विस्थापित एवं प्रभावित क्षेत्रों का मिनी सेटलमेंट करवाया जाए और उनके कब्जे वाली जमीन का मालिकाना हक प्रदान किया जाए।

इसके अलावा भाखड़ा विस्थापितों को पौंग डैम के विस्थापितों की तर्ज पर बिलासपुर के विस्थापितों को भी सुविधाएं प्रदान की जाएं।

भाखड़ा से मिलने वाली राॅयल्टी का पैसा विस्थापितों व प्रभावितों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर खर्च किया जाए।

जिन विस्थापितों को प्लाट नहीं दिए गए हैं, उन्हें प्लाट दिए जाएं तथा जिन विस्थापितों को जमीन नहीं मिली है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर जमीन उपलब्ध करवाई जाए।

बैठक में कहा कि कई भाखड़ा विस्थापित आज भी प्लाट मिलने का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में प्लाट से वंचित रहे विस्थापितों को प्लाट प्रदान किए जाएं।

इसके अलावा जिन भाखड़ा विस्थापितों ने अपने मकान बनाए हैं, उनके सेटलमेंट अभी भी लंबित हैं। ऐसे में लंबित सेटलमेंट को शीघ्र पूरा किया जाए।

विस्थापितों ने बुर्जियों को लगाने का मुद्दा भी उठाया तथा बुर्जियों को सही ढंग से लगाने की बात कही। भाखड़ा विस्थापितों को अन्य विस्थापितों की तर्ज पर मुआवजा और सांत्वना राशि प्रदान की जाए।

बैठक में एक ही खसरा नंबर दो दो विस्थापितों को आवंटित कर दिया गया है। ऐसे में जिन्हें पहले प्लाॅट आवंटित हो गया उन्हें जमीन मिल गई, लेकिन जिन्हें दूसरी बार वही प्लाॅट दिया गया वह वंचित रह गए हैं। वह आज भी प्लाॅट मिलने का इंतजार कर रहे हैं।

इसके साथ ही भाखड़ा विस्थापितों ने कहा कि शेष बचे भाखड़ा विस्थापितों के ना ऑस्ट्री पत्र सूची में डाला जाए। बैठक में राम चैधरी, बलदेव ठाकुर, चिरंजी लाल, प्रेम सिंह ठाकुर, बाबू राम, राजकुमार, डीआर चैहान, राजकुमार, प्यार सिंह, सुखदेव चंदेल, रत्न चंदेल, कुंजू राम, कृष्ण सिंह, रणजीत सिंह, कुलदीप, ओंकार सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!