Spread the love

कुल्लू टूडे

मनिकर्ण

कुल्लू पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़ अभियान के तहत जिला की जरी पुलिस चौकी की टीम ने उत्तर प्रदेश के दो युवकों को 412 ग्राम सहित गिरफ्तार किया है।

कुल्लू पुलिस पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना मनीकर्ण के अंतर्गत पुलिस चौकी जरी की टीम ने बीते दिन डुंखरा के समीप नाकाबंदी के दौरान गाड़ी न० HR 26 BW 2565 को चेकिंग हेतु रोका। तलाशी के दौरान गाड़ी में सवार निम्न व्यक्तियों के कब्जे से कुल 412 ग्राम चरस बरामद की गई।

इस संदर्भ में पुलिस थाना मनीकर्ण में धारा 20, 25, 29 मादक पदार्थ अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्जकर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। बरामद नशे की खरीद-फरोख़्त के स्रोत का पता लगाने हेतु जांच जारी है।

आरोपियों की पहचान राहुल गंगवार (33 वर्ष), पुत्र मंगल सेन, निवासी गंगवार एनक्लेव, कर्मचारी रोड, योगेश गैस एजेंसी गोदाम के पास, बरेली (उत्तर प्रदेश) व आशुतोष मिश्रा (26 वर्ष), पुत्र रमन कुमार, निवासी अमरपाली एम्पायर, रिपब्लिक एबिस, इंजीनियरिंग कॉलेज के पास, गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) के तौर पर हुई है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!