Spread the love

कुल्लू टूडे

पालमपुर (कांगड़ा)

कांगड़ा पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत जिला के पालमपुर पुलिस थाना की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर 2 लोगों को 10.32 ग्राम चिट्टा सहित गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीती 3 तारीख को गश्त के दौरान पालमपुर पुलिस टीम ने गुप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए
2 लोगों के कब्जे से 10.32 ग्राम चिट्टा बरामद किया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

वहीं पुलिस द्वारा नशे की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस ने आम जनमानस से अपील की है कि नशे से दूर रहें और समाज को सुरक्षित बनाएं। साथ ही नशे की जानकारी पुलिस को दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।

आरोपियों की पहचान अमित मल्होत्रा (41 वर्ष)
अक्षय कुमार (28 वर्ष)
निवासी: पालमपुर के तौर पर हुई है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!