कुल्लू टूडे
बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर
हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर गांव धौन कोठी की बेटी हर्षिता शर्मा ने नीट 2025 परीक्षा में 519 अंक अर्जित कर प्रदेश का नाम रोशन किया है।
उन्होंने डॉ. राजेन्द्र प्रसाद गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, टांडा जिला कांगड़ा में एमबीबीएस पाठ्यक्रम हेतु स्थान प्राप्त कर अपने सपने को साकार किया है।
हर्षिता, पर्दुमन कुमार एवं अंजना कुमारी की सुपुत्री हैं।
उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पंजगाईं से पूरी की।
उनकी यह सफलता न केवल उनके कठोर परिश्रम, अनुशासित दिनचर्या और संकल्प शक्ति का परिणाम है, बल्कि उनके परिवार के अथक सहयोग और गुरुओं के मार्गदर्शन का भी साक्ष्य है।
हर्षिता की इस उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र में हर्ष और गर्व की लहर है। गांववासियों, शिक्षकों और परिजनों ने ढेरों शुभकामनाएं दी हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
