कुल्लू टूडे
बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर
बिलासपुर में आयोजित पत्रकारवार्ता में विद्युत बोर्ड संयुक्त संघर्ष मोर्चा के जिलाध्यक्ष यशवंत चैहान ने एलान किया कि आगामी वीरवार को विद्युत बोर्ड के कर्मचारी एवं पेंशनर्स अपनी मांगों को लेकर राजधानी शिमला में हल्ला बोलेंगे।
इस दौरान विद्युत बोर्ड अधिकारियों द्वारा चार्जशीट किए गए कमेटी के पदाधिकारियों को बहाल करने के साथ ही ओपीएस में विद्युत बोर्ड के कर्मियों को भी शामिल करने को लेकर अपनी आवाज बुलंद करेंगे।
इस पत्रकारवार्ता में सदस्य राजकुमार, बोर्ड के पेंशनर सरदार रच्छपाल सिंह, बंशीराम ठाकुर ने विद्युत बोर्ड अधिकारियों, मैनेजमेंट की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।
उन्होंने बताया कि ज्वाइंट एक्शन कमेटी के संयोजक लोकेश ठाकुर व सह संयोजक हीरालाल वर्मा को चार्जशीट किया गया है। जोकि तर्कसंगत नहीं है।
उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से इस बार विद्युत बोर्ड को 315 करोड़ का मुनाफा होने की बात कही है।
लेकिन यदि विद्युत बोर्ड को यदि करोड़ों का मुनाफा हुआ है तो विद्युत बोर्ड के कर्मियों को ओपीएस दी जाए। साथ ही पेंशनर की ग्रेज्युटी के साथ ही चिकित्सा भत्तों की भी अदायगी की जाए।
उक्त लोगों ने कहा कि बोर्ड की हालत दयनीय हो रही है। एक ओर जहां करोड़ों के मुनाफे की बात की जा रही है। लेकिन दूसरी ओर कर्मचारियों और बोर्ड के पेंशनरों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है।
ज्वाइंट एक्शन कमेटी के पदाधिकारियों और पेंशनरों ने कहा है कि चार्जशीट किए गए लोगों को तुरंत प्रभाव से बहाल किया जाए। इसके अलावा बिजली बोर्ड में पुरानी पेंशन बहाल की जाए।
इसके अलावा सभी वक्ताओं ने बिजली बोर्ड की प्रोजेक्ट संचार जनरेशन की संपतियों पर रोक लगाने, स्मार्ट मीटरिंग परियोजना पर पुनर्विचार, नियमित व आउटसोर्स कर्मियों की लंबित मांगो का शीघ्र निवारण, बिजली बोर्ड के 51 पद अभियंताओं को बहाल किए जाने व 81 पद आउटसोर्स ड्राईवर के पद पुन बहाल करने की मांग के साथ बिजली बोर्ड से सेवानिवृत कर्मचारियों की ग्रेज्यूटी व लीव इन कैशमेंट की बहाली, आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए स्थायी नीति, आउटसोर्स प्रथा को बंद किया जान आदि की मांग उठाई।
