कुल्लू टूडे
केलांग
जनजातीय जिला लौहल स्पीति के जिला मुख्यालय केलांग में गुरुवार देर सांय मानसून की तैयारियों के संर्दभ में वर्चुअल माध्यम से मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अध्यक्ष लाहौल स्पीति किरण भड़ाना ने भाग लिया।
बैठक के बाद उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण लाहौल स्पीति किरण भड़ाना ने बताया कि जिला में मानसून सीजन के संदर्भ में सभी प्रकार की तैयारियां कर ली गई है और इस बारे में गत सप्ताह एक जिला स्तरीय बैठक का आयोजन भी कर लिया गया है। जिला प्रशासन इस दिशा में पूरी तरह से सर्तक है।
उन्होंने बैठक में सबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुआ कहा कि जिला में आपदा सभांबित क्षेत्रों व स्थलों की पहचान की जाए।
उन्होंने लोक निर्माण विभाग और सीमा सड़क संगठन के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला में जहां भी सड़क बाधित होने की सूचना प्राप्त होती है तो तुरंत सड़क मार्ग खोलने का प्रयास किया जाए ताकि आमजनता एवं पर्यटकों को दिक्कतों का सामना ना करना पडे़।
उन्होंने सीमा सड़क संगठन और लोक निर्माण विभाग से अनुरोध किया कि निर्माण कार्यों में कार्यरत श्रमिकों के टेंट नदियों और नालों के किनारे से हटाकर सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किए जाएं।
उन्होंने सबंधित विभागों को पर्यटकों की जानकारी हेतूु सड़कों के किनारें व नदी नालों के पास चेतावनी संकेतक बोर्ड स्थापित करें।
उन्होंने जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को निर्देश दिए कि नियमित अतंराल पर आमजनता और पर्यटकों के सूचनार्थ संदेश प्रसारित करते रहें।
इस अवसर पर सहायक आयुक्त अकांक्षा शर्मा, डीएफओ अनिकेत वानवे, उप पुलिस अधीक्षक रशमी शर्मा, खण्ड विकास अधिकारी विवेक गुलेरिया सहित विभिन्न सबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
