कुल्लू टूडे
कुल्लू
कुल्लू पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत सदर पुलिस थाना की टीम ने जिला मुख्यालय के साथ सटी लगघाटी में एक व्यक्ति को 844 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया है।
एसपी कुल्लू कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते दिन पुलिस थाना कुल्लू की टीम द्वारा लगघाटी में नागूझौड़ समीप पावर हाऊस सरवरी-1 में गश्त के दौरान एक 54 वर्षीय व्यक्ति के कब्ज़ा से 844 ग्राम चरस बरामद की गई है।
आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना कुल्लू में धारा 20 मादक पदार्थ अधिनियम के अन्तर्गत मामला दर्ज कर नियमानुसार कार्यवाही करने के उपरान्त बरामदा नशा की खरीद-फरोख्त का पता लगाया जा रहा है। मामले में आगामी जांच जारी है।
आरोपी की पहचान तुद्धि राम (54 वर्ष) पुत्र बुध राम निवासी गाव थाच डाकघर दोघरी तहसील कुल्लू के तौर पर हुई है।
