कुल्लू टूडे
बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर
पशु पालन विभाग में 27 वर्ष के सेवाकाल के बाद परिचारक पद से सेवानिवृत्त हुए लालचंद की सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में सोमवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
जिला मुख्यालय स्थित पशु पालन विभाग के उप निदेशक कार्यालय में पशु पालन परिचारक कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में पशु औषधालय कोठीपुरा से सेवानिवृत्त हुए लालचंद को उपहार के रूप में बल्टोही भेंट की गई।
विभाग के उप निदेशक डाॅ. विनोद कुंदी ने समारोह में विशेष तौर पर उपस्थिति दर्ज करवाई।
