Spread the love

कुल्लू टूडे

पतलीकूहल

कुल्लू पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत जिला के पतलीकूहल पुलिस थाना की टीम ने गश्त के दौरान पंजाब के एक व्यक्ति को 26 ग्राम चिट्टा सहित गिरफ्तार किया है।

डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते दिन पुलिस थाना पतलीकुहल की टीम द्वारा 16 मील में हॉट एयर बैलून कैम्प के समीप गश्त के दौरान एक व्यक्ति के कब्ज़ा से 26 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।

आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना पतलीकुहल में धारा 21 मादक पदार्थ अधिनियम के अन्तर्गत मामला दर्ज कर नियमानुसार कार्यवाही करने के उपरान्त बरामदा नशा की खरीद-फरोख्त का पता लगाया जा रहा है। मामले में आगामी जांच जारी है।

आरोपी की पहचान अमित गुप्ता (38 वर्ष) पुत्र सुशील कुमार निवासी फ्लैट न0 9 एंजल अपार्टमैंट, भादल कलौनी जिरकपूर, SAS नगर मोहाली, पंजाब के तौर पर हुई है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!