Spread the love

कुल्लू टूडे

केलांग

लाहौल के सिस्सू में यति स्नो फेस्टिवल के समापन अवसर के प्रथम दिन बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए उपायुक्त लाहौल स्पीति राहुल कुमार ने कहा कि जिला में सतत पर्यटन को बढ़ावा देने की एक लिए हर संभव प्रयास किया जा रहे हैं और यह आयोजन एक अच्छी शुरुआत से किया गया है और सतत पर्यटन की नीव इस आयोजन से रखी गई है जो कि पर्यटन विकास की दिशा में एक कारगर कदम साबित होगा।

उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि एक महीने से भी ऊपर के कार्यक्रम में आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जिसके लिए वह बधाई के पात्र हैं।

उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि अगले वर्ष स्नो फेस्टिवल के दौरान और बेहतरीन कार्यक्रम जोड़े जाएंगे ताकी पर्यटन व्यवसाय को और अधिक बल मिल सके।

जिला के विभिन्न पर्यटक गंतव्य स्थलों को उजागर करने के अधिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम का आगाज़ लामाओं द्वारा विधि वत रूप से पूजा अर्चना से किया।

इस से पूर्व उपायुक्त शोभायात्रा में भी शामिल हुए और स्नो वॉलीबॉल, तीरंदाजी, स्नो वॉल हीटिंग प्रतियोगिताओं का भी उन्होंने शुभारंभ किया।

कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागीय प्रदर्शनियों, स्वयं सहायता समूहों के लजीज व्यंजनों तथा हस्त उत्पादों के स्टॉल का भी उन्होंने अवलोकन किया और पर्यटकों से आह्वान करते हुए कहा कि सैलानी लाहौली उत्पादों की खरीद कर प्रोत्साहित अवश्य करें।

यति स्नो फेस्टिवल आयोजन समिति के नोडल अधिकारी डीएफओ अनिकेत वनवे ने उपायुक्त राहुल कुमार व सहायक आयुक्त संकल्प गौतम तथा एस डी एम रजनीश शर्मा को भी हिमाचली टोपी व खतक पहन कर सम्मानित किया। और कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी दी।

लाबरंग गोम्पा कमेटी के सक्रिय कार्यकर्ता राजेश चंद ने भी अपने विचार रखें और जिला प्रशासन व प्रदेश सरकार का भी आयोजन करवाने के लिए आभार व्यक्त किया।

इस दौरान उपायुक्त लाहौली गरफी नृत्य- महानाटी में भी शामिल हुए और विदेशी सैलानियों ने भी जमकर नाटी का लुत्फ उठाया।

स्थानीय महिला मंडल व एकलव्य विद्यालय कुक्कम सेरी के बच्चों सहित लायुल सुर संगम के कलाकारों ने अपनी मनमोहक धुनो से सैलानियों को भरपूर मनोरंजन किया।

स्टार कलाकारों में रोजी शर्मा, आकाश ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से समां बांधा और सैलानियों को खूब नचाया। इस दौरान स्थानीय लोगों सहित सैकड़ो पर्यटकों ने भी उत्सव का आनंद लिया।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!