कुल्लू टूडे
बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर
मिनर्वा वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल घुमारवीं में रविवार को दूसरे चरण की प्रवेश परीक्षा का आयोजन स्कूल परिसर में किया गया।
जिसमें लगभग 600 छात्रों ने परीक्षा दी। इस परीक्षा में न केवल बिलासपुर बल्कि प्रदेश के अन्य जिलों के छात्र पहुंचे थे।
स्कूल के प्रधानाचार्य परवेश चंदेल ने बताया कि रविवार को दूसरे चरण की प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया।
इस प्रवेश परीक्षा में पहली से दसवीं कक्षा तक 500 और जमा एक व जमा दो के लिए 100 छात्रों ने परीक्षा दी।
एंट्रेंस टेस्ट का परिणाम एक अप्रैल को स्कूल की वेबसाइट पर जारी किया जाएगा और मैरिट के आधार पर चयनित छात्र 6 अप्रैल तक प्रवेश ले सकेंगे।
जो छात्र इस परीक्षा में भाग नहीं ले सके या सफल नहीं हुए, वे 4 अप्रैल को आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
नए शैक्षणिक सत्र की कक्षाएं 10 अप्रैल से शुरू होंगी। परीक्षा का प्रारूप कक्षा के अनुसार निर्धारित किया गया था।
जिसमें दूसरी से पांचवीं कक्षा के लिए 25 अंकों, छठी से नौवीं के लिए 35 अंकों, दसवीं के लिए 45 अंकों, तथा जमा एक और जमा दो के लिए 60 अंकों के प्रश्न शामिल थे।
इसके अतिरिक्त, स्कूल में एमबीबीएस, जेईई मेंस, सिविल सर्विसेज और एनडीए की कोचिंग भी उपलब्ध है।
जिसके लिए भी प्रवेश परीक्षा आवश्यक होगा। इच्छुक छात्र स्कूल के फाउंडेशन कोर्स में भी दाखिला ले सकते हैं।
