कुल्लू टूडे
सोलन
हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के उपमंडल अर्की के राजकीय महाविद्यालय अर्की को उत्कृष्ट महाविद्यालय बनाने के लिए 8,81,950 रुपए की राशि बास्केटबॉल और ओपन जिम बनाने के लिए मंडी के एक ठेकेदार को ट्रेजरी के माध्यम से दी गई थी।
लेकिन ठेकेदार आज तक न तो अर्की कालेज कैम्पस में बास्केटबाल कोर्ट बनाया व न ही ओपन एयर जिम बनाया गया है।
जिसको लेकर कॉलेज की प्रिंसिपल ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने कॉलेज प्रिंसिपल की शिकायत के आधार पर छानबीन की और ठेकेदार को बीते दिन गिरफ्तार किया।
एसपी सोलन गौरव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 10-2-2025 को राजकीय महाविद्यालय अर्की की प्राचार्य सूनीता ने पुलिस थाना अर्की में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि सत्र 2021-22 में राजकीय महाविद्यालय अर्की को उत्कृष्ट महाविद्यालय बनाया गया था।
जिसके लिये हिमाचल सरकार द्वारा 1 करोड़ रूपये की धनराशि स्वीकृत की गई थी। जिसे कॉलेज के विकास के लिये खर्च किया गया था।
कालेज रिकार्ड के अनुसार 1 करोड रू० की राशि में से 8,81,950 रुपए की धनराशि को बास्केटबाल कोर्ट बनाने के लिये खर्च करनी तथा 3,00,000 रुपए की धनराशि को ओपन एयर जिम बनाने के लिये खर्च करनी दर्शाई गई थी जो उपरोक्त कुल धनराशि 11,81,950 रुपए ठेकेदार M/S Nandan Contractors Supplier मण्डी को 19-3-2022 को अर्की ट्रेजरी के माध्यम से बिल पास होने पर उसके खाता के माध्यम से भुगतान गई थी।
परन्तु आज तक न तो अर्की कालेज कैम्पस में बास्केटबाल कोर्ट बना व न ही ओपन एयर जिम बना है तथा 8-3-2022 को उपरोक्त काम के लये बनाई गई कॉलेज कमेटी द्वारा मिलीभगत से बिना काम करवाये ही उपरोक्त धनराशि नन्दन ठेकेदार को देने की सिफारिश कर दी गई। उपरोक्त कार्य को करवाने में प्रोसीजर लैप्स भी पाये गये।
जिसमें बास्केटबाल कोर्ट बनाने के लिये 22-2-2022 को जीईएम पर बिडिंग की गई जोकि 4-3-2022 को ओपन की गई थी जिसमें 5 कम्पनियों ने बिडिंग में भाग लिया था।
परन्तु चार कम्पनियों को बिना किसी कारण के आयोग्य घोषित कर दिया गया और अकेले बिडर M/S Nandan Contractors & Supplier को योग्य घोषित करके 9-3-2022 को उसे Contract दे दिया गया तथा 12-3-2022 को नन्दन ठेकेदार को काम पूरा होने का सर्टिफिकेट भी जारी कर दिया गया था।
जबकि 12-3-2022 तक न तो बास्केटबाल कोर्ट बना था व न ही ओपन एयर जिम बना था।
16-3-2022 को इस सर्टिफिकेट के आधार पर उपरोक्त कार्य का बिल सब ट्रेजरी अर्की को प्रस्तुत किया गया जो 19-3-2022 को पास हो गया था तथा 11,81,950 रुपए की धनराशि नन्दन ठेकेदार के खाता में डाल दी गई थी।
जो राजकीय महाविद्यालय अर्की के विकास के लिये उत्कृष्ट महाविद्यालय योजना के अन्तर्गत आई धनराशि में से 11,81,950 रुपए की धनराशि को कालेज कमेटी, Dr. जगदीश officiating Principal, चमन लाल द्वारा उपरोक्त नन्दन ठेकेदार के साथ मिलीभगत करके जाली दस्तावेज तैयार करके कपटपूर्वक गबन किया है।
जिस पर पुलिस थाना अर्की में उपरोक्त मामला दर्ज किया गया। मामला दर्ज होने के तुरंत बाद ही 9 अभियुक्तों ने न्यायालय में अग्रिम जमानत अर्ज़ी दी।
मामले की जांच के दौरान पुलिस थाना अर्की की टीम द्वारा उक्त कार्य के रिकार्ड का अध्ययन करने के उपरान्त पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर बीते दिनआरोपी ठेकेदार नीतीश शर्मा उर्फ नन्नद पुत्र हेमन्त शर्मा निवासी टारना हिल मंडी तह० व जिला मंडी को गिरफतार किया गया।
गिरफतार आरोपी को आज न्यायालय में पेश किया जा रहा है। मामले की जाँच जारी है।
