कुल्लू टूडे
मणिकर्ण
जिला कुल्लू की मणिकर्ण घाटी में साडा बैरियर पर कुछ बाइक सवारों द्वारा बैरियर कर्मियों के साथ धक्का-मुक्की करने का मामला सामने आया है।
वहीं शोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद कुल्लू पुलिस ने इस पर तुरंत संज्ञान लेते हुए पुलिस थाना मनीकरण में धारा 191(2), 303(2), 324(3), 351(2) BNS धारा 3 PDPP Act, धारा 184, 190 MV Act के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
आरोपियों की धरपकड़ जारी है। आरोपियों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कुल्लू पुलिस सभी नागरिकों से अपील करती है कि कानून और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
