Spread the love

कुल्लू टूडे

मनाली

जिल्क़ कुल्लू की मनाली विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले जवाहरलाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय हरिपुर मनाली में केंद्रीय छात्र परिषद द्वारा वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम “अंतरध्वनि “हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया।

इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ शेफाली ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की।इस कार्यक्रम की शुरुआत द्वीप प्रज्वलन व सरस्वती वंदना के साथ की गई।

महाविद्यालय की केंद्रीय छात्र परिषद की अध्यक्ष तनीषा द्वारा प्राचार्या डॉक्टर शेफाली व सभी शिक्षक व गैर शिक्षक वर्ग का स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रस्तुतियों से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस कार्यक्रम में एकल नृत्य, एकल गान, नाट्टी, सामूहिक नृत्य, फैशन शो, टैलेंट हंट जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।

नाटी में अंशुल व समूह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि पलक, सत्या व समूह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सामूहिक नृत्य में विशाल तथा कनिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि रिया तथा डिंपल द्वितीय स्थान पर रहे।

एकल गान में रोशना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि किरण द्वितीय स्थान पर रहे। एकल नृत्य में बिपाशा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि रिद्धिमा और स्नेहा दूसरे स्थान पर रहीं ।

फैशन शो गर्ल्स में काजल ठाकुर प्रथम स्थान पर रही तथा रिधिमा दूसरे स्थान पर रही। फैशन शो बॉयज कैटिगरी में अंशुल ने पहला स्थान प्राप्त किया जबकि शुभम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

वहीं टैलेंट हंट में सिधांत ने बांसुरी वादन में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि गिटार में सार्थक तथा मनीष द्वितीय स्थान पर रहे।

वहीं मंच संचालन में रोहन प्रथम स्थान पर रहे जबकि कृति वर्मा तथा मनीषा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

महाविद्यालय की केंद्रीय छात्र परिषद की उपाध्यक्ष ज्योति ने प्राचार्या सहित पूरे स्टाफ, छात्र-छात्राओं व स्वयंसेवकों का आभार प्रकट किया।

कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉक्टर शेफाली ने महाविद्यालय की केंद्रीय छात्र परिषद को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!