कुल्लू टूडे
मंडी
सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल सरकाघाट ई राज सिंह पराशर ने जानकारी देते हुए बताया कि 11 केवी सरकाघाट फीडर का आवश्यक मुरम्मत का कार्य किया जाना है, जिस कारण सरकाघाट सहित अन्य क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
इस दौरान 11 केवी सरकाघाट फीडर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र बेहड़, दबरोट, रामनगर, लाका, कराड़ी, लोअर बाज़ार, अप्पर बाज़ार, जमसाई, हॉस्पिटल तथा कुनालग आदि क्षेत्रों में 17 मार्च 2025 को प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
