कुल्लू टूडे
मंडी
मंडी-कुल्लू मार्ग पर स्थित पंडोह के पास स्योग पंचायत में एक आल्टो कार के नाले में गिर जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात लगभग एक बजे कुल्लू से मंडी की तरफ आ रही एक कार स्योग के पास अनियंत्रित होकर पुल से नीचे नाले में गिर गई। जिसमें मंडी जिला मुख्यालय के अपर समखेतर निवासी योगराज की मौत हो गई।
पंडोह पुलिस चौकी प्रभारी नारायण ठाकुर ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुल पर रेेलिंग न होने के कारण कार सड़क में रूक नहीं पाई।
अगर पुल पर रेलिंग लगी होती तो शायद बचाव हो सकता था। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
