कुल्लू टूडे
बिलासपुर
बिलासपुर पुलिस द्वारा नशे का अवैध कारोबार करने वालों पर शिकंजा कसते हुए बिलासपुर पुलिस ने वोल्वो बस के परिचालक को चिट्टे के साथ धर दबोचा है।
एसपी बिलासपुर एसआर राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि सदर थाना की पुलिस टीम ने सहायक
उप निरीक्षक ललित कुमार के नेतृत्व में नाकाबंदी व यातायात चौकिंग पर थी। इस दौरान पुलिस टीम एक नीजि वोल्वो बस को तलाशी के लिए रोका।
उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान बस के परिचालक बृजेश प्रसाद निवासी हरेड तहसील बैजनाथ जिला कांगड़ा से 22.55 ग्राम चिट्टा बरामद किया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज करके परिचालक से पूछताछ की जा रही है।
