Spread the love

कुल्लू टूडे

मंडी

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मण्डी जिला के सदर विधानसभा क्षेत्र के तहत
पंडोह में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमें पूर्व ज़िला परिषद
अध्यक्ष रही, ज़िला परिषद सदस्य व कांग्रेस नेत्री चम्पा ठाकुर ने
मुख्यतिथि के तौर पर श्रिकत की। महिला मण्डल की सदस्यों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया।

इस मौके पर चम्पा ठाकुर महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि
आज महिलायें किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। वह घर परिवार संभालने के
साथ ही राजनीति के साथ हर क्षेत्र में पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिला
कर आगे बढ़ रही हैं।

चंपा ठाकुर ने कहा कि महिलायेें अपनी प्रतिभा के बुते देश विदेश अनेकों अहम पदों पर सराहनीय कार्य कर रही हैं। उन्होंने
महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएँ दी।

उन्होंने महिलाओं को हर
क्षेत्र में आगे आने को प्रेरित किया। इसके साथ ही उन्होंने 2022 के
विधानसभा चुनावों में कांग्रेस का समर्थन करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है और भाजपा सरकार के कार्यकाल में महिला
अपराधों में बढ़ोतरी हुई है। जिसका आने वाले चुनाव में जनता जवाब देने को पूरी तरह से तैयार है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!