कुल्लू टूडे
केलंग
जनजातीय जिला लाहौल स्पीति में हाल ही में हुई बर्फबारी के बाद एसपी लाहौल स्पीति मयंक चौधरी ने लाहौल और स्पीति जिले की सड़कों की स्थिति का आकलन करने और यातायात की सुरक्षा और उपयुक्तता सुनिश्चित करने के लिए निरीक्षण किया।
निरीक्षण का प्राथमिक उद्देश्य अटल टनल रोहतांग से दारचा तक की सड़कों की सुरक्षा और यातायात की स्थिति की उपयुक्तता का पता लगाना था। विशेष रूप से बर्फबारी के बाद, ताकि यात्रा में किसी भी संभावित खतरे या व्यवधान को रोका जा सके।
एसपी ने अधिकारियों की एक टीम के साथ जिला में हाल ही में हुई बर्फबारी के प्रभाव का आकलन करने और सुरक्षित और कुशल यातायात प्रवाह को बनाए रखने के लिए आवश्यक उपाय करने के लिए समस्त थाना एवं चौकी प्रभारी को जरूरी दिशा निर्देश जारी किए एवं जिले के भीतर विभिन्न प्रमुख क्षेत्रों और मार्गों की सावधानीपूर्वक जांच की।
एसपी ने जिला स्थानीय लोगों एवं पर्यटकों से निवेदन किया है की खराब मौसम में अनावश्य यात्रा न करें, केवल जरूरी होने पर ही यात्रा करे।
एसपी ने कहा कि घाटी में इस समय ग्लेशियर का जोखिम भी हो सकता है।
