कुल्लू टूडे
मंडी
हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के द्रंग विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस को झटका देते हुए द्रंग क्षेत्र से संबंध रखने वाले पंचायत प्रधान ने अपने 70 से अधिक समर्थकों सहित कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया है।
द्रंग विधानसभा क्षेत्र से संबन्ध रखने वाले पंचायत प्रधान प्रेम सिंह ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की अगुवाई में अपने 70 से अधिक लोगों के साथ कांग्रेस को छोड़ भाजपा में शामिल हो गए हैं।
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भाजपा परिवार में नवागत सभी नेताओं कार्यकर्ताओं का हार्दिक स्वागत-अभिनंदन करते हुए कहा कि इन सभी के आने से निश्चित तौर पर पार्टी को और मजबूती मिलेगी।
