Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ नैना श्री नैना देवी जी में एक पर्यटक बस द्वारा महिला को कुचलने का मामला सामने है। इस हादसे में में महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह के समय श्री नैना देवी जी मंदिर में उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से माता देखने आए श्रद्धालुओं की बस ने सड़क किनारे मंदिर दर्शन के लिए जा रही पर्यटक महिला को अपनी चपेट में ले लिया जिससे महिला श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि बस ने सड़क किनारे खड़े अन्य वाहन को भी चपेट में लिया जिससे वाहन को काफी नुकसान हुआ है।

वहीं हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!