Spread the love

कुल्लू टूडे

मंडी

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के सुंदरनगर उपमंडल के तहत चमुखा के पठेर गांव में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हवा में उड़ते हुए सड़क किनारे एक घर के लेंटर के पीछे खेत मे जा गिरी।

इस हादसे में कार सवार महिला की मौत हो गई है। जबकि मृतक महिला का पति और आठ वर्षीय पौत्र हादसे में घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार थाने में दर्ज करवाई रिपोर्ट में 70 वर्षीय मोहर सिंह निवासी गांव पठेर डाकघर चमुखा ने कहा है कि वह वीरवार शाम को अपने घर की छत पर खड़ा था।

इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ऊपर सड़क से बाहर उड़ती हुई आई और उसके दामाद के घर के पीछे करीब 40 फीट नीचे खेत में जा गिरी।

इस हादसे में कार में सवार तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए अस्पताल भेजा।

हादसे की सूचना मिलने पर सुंदरनगर थाना पुलिस का दल भी अस्पताल और मौका पर पहुंचा।

जहां घायलों की पहचान 61 वर्षीय वतन सिंह उसकी पत्नी 58 वर्षीय सावित्री देवी और पौत्र 8 वर्षीय ओम निवासी बरमाणा जिला बिलासपुर के तौर पर हुई।

अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सावित्री देवी को नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां रात को उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने मामल दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!