Spread the love

कुल्लू टूडे

नगवाईं

कार्यपालक निदेशक, चंडीगढ़ निर्मल सिंह ने दिनांक 28 मार्च, 2024 से पुनः पार्बती जलविद्युत परियोजना चरण –II के परियोजना प्रमुख का पदभार ग्रहण किया। वह पार्बती–II के कार्यों के साथ-साथ क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ के कार्यों को भी देखेंगे।

पूर्व में भी वह दिनांक 28.12.2021 से 3.02.2024 तक पार्बती-।। परियोजना में परियोजना प्रमुख के तौर पर तैनात रह चुके हैं।

सिंह ने अन्नामलाई विश्वविद्यालय से वर्ष 1988 में सिविल में बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है।

एनएचपीसी में उन्होंने इंजिनीयर के तौर पर वर्ष 1991 में चमेरा-। पावर स्टेशन, चंबा (हि. प्र.) से अपनी व्यावसायिक यात्रा की शुरूआत की।

अपने 32 वर्षों के व्यावसायिक जीवन में उन्होंने एनएचपीसी की 6 जलविद्युत परियोजनाओं / पावर स्टेशनों (चमेरा- I, दुलहस्ती, कुरि चु (भूटान), पार्बती -II, चुटक और पार्बती –III) में कार्य किया है।

उनके पास जलविद्युत परियोजनाओं के निर्माण और विद्युत गृह के संचालन और रखरखाव दोनों का समृद्ध अनुभव है।

पार्बती–II परियोजना के अधिकारियों एवं कर्मचारी संगठनों ने उन्हें परियोजना में पुनः पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी तथा परियोजना को शीघ्र पूर्ण करने हेतु अपना भरपूर सहयोग देने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!