कुल्लू टूडे
सोलन
हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन की पुलिस ने सुबाथु क्षेत्र में हुई चोरी की वारदातों को सुलझाते हुए जिला पुलिस ने इस गैंग के मुख्य सरग़ना आरोपी को गिरफतार किया है।
एसपी सोलन गौरव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि धर्मपुर पुलिस की एक टीम ने पिछले कल आरोपी सुखा पुत्र विक्रम निवासी बंगाला कालोनी रेलवे स्टेशन कुराली खरड़ जिला मोहाली पंजाब उम्र 22 साल को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश करके इसका 5 दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।
उन्होंने बताया कि अभी तक की जांच से ज्ञात हुआ है कि यह आरोपी पहले भी चोरी की 5 से ज़्यादा वारदातों में संलिप्त रहा है, जिनमे 3 मामले पुलिस जिला बद्दी के थाना रामशहर, नालागढ़ तथा 2 मामले थाना धर्मपुर के है।
उन्होंने बताया कि चोरी के इन 5 मामलों में इस आरोपी ने करीब 10 लाख रु0 की नकदी तथा ज्वैलरी की चोरी को अंजाम दिया है| मामले में जारी है|
