Spread the love

कुल्लू टूडे

सैंज/पतलिकुहल

कुल्लू पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत जिला के सैंज और पतलिकुहल पुलिस थाना की टीम ने 3 युवकों को 478 ग्राम चरस सहित धर दबोचा है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पहले मामले में बीते दिन पुलिस थाना सैन्ज की टीम ने लारजी फॉरेस्ट चेक पोस्ट के समीप नाकाबंदी के दौरान एक मोटर साइकिल (HP 87 0867) को नियमानुसार चैक किया तो पूर्ण चंद (27 बर्ष) पुत्र मंगलू राम निवासी गाँव व डाकघर कलहनी तहसील थुनाग जिला मंडी व दीवान चंद (21 वर्ष) पुत्र शोभा राम निवासी गाँव ढिंगचा डाकघर गुशैणी तहसील बन्जार जिला कुल्लू के कब्ज़ा से 180 ग्राम चरस बरामद की है।

वहीं दूसरे मामले में पुलिस थाना पतलीकुहल की टीम ने फोजल नेरी में गश्त के दौरान अमर चंद (51 वर्ष) पुत्र सोहन लाल निवासी कास्था डाकघर फोजल ज़िला कुल्लू के कब्ज़ा से 298 ग्राम चरस बरामद की है।

तीनों आरोपियों के विरुद्ध थाना सैन्ज व पतलीकुहल में मादक पदार्थ अधीनियम के तहत अभियोग दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है।

आरोपियों को आज अदालत में पेश करके पुलिस हिरासत रिमान्ड हासिल किया जाएगा। आगामी जांच ज़ारी है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!