Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष पर उज्जवला योजना की 10 करोड़ से अधिक बहनों को 300 रुपए की सब्सिडी को अगले एक वर्ष तक देने का निर्णय बहुत ही सराहनीय व वंदनीय है। यह वक्तव्य जिला महिला मोर्चा अध्यक्षा कमलेश शर्मा ने दिया

उन्होने बताया कि इससे महिलाओं सहित उनके परिवारों के स्वास्थ्य के साथ-साथ उनकी आर्थिकी पर भी अनुकूल प्रभाव पड़ेगा और उन्हें इस निर्णय का प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारी सशक्तिकरण हेतु विभिन्न योजनाओं के माध्यम से हमें सम्मान व सुरक्षा प्रदान की है, जोकि उच्च स्तर की विचारधारा एवं भारतीय वैदिक संस्कारों को शोभायमान करता है।

उन्होंने आगे बताया कि संपूर्ण विश्व में भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र राजनीतिक दल है जहाँ नारी शक्ति का सम्मान होता है और उसी का परिणाम नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लागू करना है ।जिसमें देश की महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था की गई है।

महिला दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस निर्णय से देश की समस्त महिला बहनें जहाँ अपनी खुशी का इजहार कर रही हैं वहीं प्रदेश की महिलाएं कांग्रेस सरकार की झूठी घोषणाओं से अपने आप को ठगा सा महसूस कर रही है।

महिलाओं को 1500 प्रतिमाह देने की झूठी घोषणाओं के लॉलीपॉप से हमारी भोली-भाली बहनों को ठगना इतना सरल नहीं है जिसमें चुनाव के समय घोषणा की गई थी किंतु आज सरकार के बजट में उसका कोई प्रावधान ही नहीं है।

उन्होंने बताया कि आने वाले लोकसभा चुनावों में प्रदेश की महिला शक्ति कांग्रेस की झूठी गारंटियो का बदला प्रदेश की चारों सीटों पर भाजपा को जीत दिला कर देगी।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!