Spread the love

कुल्लू टूडे

आनी

हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति जिला इकाई कल्लू की बैठक जिला मुख्यालय कुल्लू में गत सप्ताह आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता जिला सचिव व्रीखमू नेगी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर वार्तालाप किया गया।

बैठक में राज्य सचिव सत्यवान पुंडीर ने नशे से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर अपनी बातचीत रखी।

राज्य उपाध्यक्ष जीया नंद शर्मा के द्वारा शिक्षा नीति के जन विरोधी पहलू पर कार्य करते हुए स्कूलों के माध्यम से उपयुक्त हस्तक्षेप करने के बारे में अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति खंड आनी के अध्यक्ष उत्तम कौशल द्वारा विकास खंड आनी में समिति द्वारा 2017 से 2023 तक किए गए कार्यों जिसमें स्वास्थ्य, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण, बेटी है अनमोल, पर्यावरण संरक्षण ,कृषि एवं बागवानी ,विश्व व्यापी करोना महामारी के बचाव, नशा निवारण जैसे किए गए अनेकों कार्यों के बारे में अपने सुझाव दिए।

बैठक में विकासखंड आनी से युवा प्रभारी संजय छोटू को जिला समिति में युवा संयोजक चुना गया।

इस नियुक्ति के लिए संजय छोटू ने राज्य सचिव सत्यवान पुंडीर, राज्य कोषअध्यक्ष भीमसेन, जिला अध्यक्ष डॉक्टर आरके शर्मा , जिला सचिव व्रीखमू नेगी, विकासखंड आनी के अध्यक्ष उत्तम कौशल एवम बैठक में मौजूद सभी उच्च गणमान्य लोगों का आभार प्रकट किया।

उन्होंने कहा कि उन्हें प्रदान की गई इस जिम्मेदारी को वे बखूबी निभाएंगे।

उन्होने कहा की वे हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति जिला कुल्लू को एक नई नई बुलंदियों तक पहुंचने मे अपनी पूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।

उन्होंने अपने साथ विकास खंड आनी से चयनित सभी अन्य सदस्यों को भी अपनी शुभकामनाएं प्रदान की।

Leave a Reply

error: Content is protected !!