Spread the love

कुल्लू टूडे

शिमला।

हिमाचल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा को जान से मारने की धमकी मिली है।

मिली जानकारी के अनुसार सुधीर शर्मा के पर्सनल स्टाफ को 2 बार धमकी भरे फोन कॉल आए हैं। यह कॉल कनाडा में छिपे एक गैंगस्टर का नाम लेकर की गई हैं।

सुधीर ने इसको लेकर मुख्यमंत्री और डीजीपी को भी जानकारी दी है।
उन्होंने बताया कि धमकी देने वाले व्यक्ति ने उस नेता का भी नाम बता दिया है, जिसकी इस मामले में अहम भूमिका है।

उन्होंने कहा कि अपने ही किसी नेता ने ये धमकाने वाला फोन करवाया है। उन्होंने धमकी देने वाले को गिरफ्तार करने की मांग की है।

सुधीर शर्मा ने कहा कि उनके स्टाफ को धमकी भरे फोन आ रहे है। इसको लेकर मुख्यमंत्री और डीजीपी को अवगत करवा दिया गया है।

वहीं इस संदर्भ में एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री से सम्पर्क करने उन्होंने बताया कि उनको भी समाचारों से ही इसकी जानकारी मिली है।

उन्होंने बताया कि शायद उन्होंने शिमला में डीजीपी को इसकी जानकारी दी हो। एसपी ने कहा कि अभी उनके पास इसकी शिकायत नहीं आई है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!