कुल्लू टूडे
बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जिला बिलासपुर के निर्माणाधीन एडवोकेट चैम्बर को साढ़े बाईस करोड़ की सौगात दी है ।
जिला बार संघ को मिले इस तोहफे के लिए सभी बार के सदस्यों ने शुक्रवार को कोठीपुरा में बने एम्स में पावर ग्रिड विश्राम सदन का शिलान्यास और एलएमओ प्लांट का उद्घाटन करने पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का धन्यवाद किया।
जिला बार संघ की चैम्बर सोसाइटी को जेपी नड्डा ने अपनी सांसद निधि से निर्माणाधीन एडवोकेट चैम्बर की लिफ्ट के लिए साढ़े बाईस करोड़ रूपये दिए है।
इस दौरान जिला बार संघ के सभी सदस्यों ने संघ के अध्यक्ष विजय ठाकुर की अगुवाई में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्य सभा सदस्य जेपी नड्डा का आभार प्रकट किया तथा उन्हें जिला बार संघ की ओर से सम्मानित भी किया गया।
जिला के वकीलों का चैंबर भवन अब साढ़े बाईस करोड़ रूपए की लागत से लिफ्ट से कनेक्ट होगा।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय ठाकुर ने बताया कि इस लिफ्ट का वकीलों के साथ-साथ लोगों को भी सुविधा मिलेगी, क्योंकि जो व्यक्ति वकीलों से मिलने आएगा, उसे अब सीढ़ियों से नहीं जाना पढ़ेगा।
उन्होंने बताया कि भवन में करीब 200 चैंबर हैं। जबकि करीब एक हजार वकील हैं।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्य सभा सदस्य जेपी नड्डा के दरियादिल से उन्हें यह बेहतर सुविधा मिल पाई है। इस लिफ्ट के लगने से वकीलों व दिव्यांग , बुजुर्गों को भी चैंबर तक जाने के लिए परेशानी नहीं होगी।
इस दौरान जिला बिलासपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय ठाकुर, उपाध्यक्ष आरके रघु व सह सचिव नेहा चौहान सहित अन्य वकील मौजूद रहे।
