कुल्लू टूडे
मंडी
हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी की सराज घाटी की बागा चनोगी पंचायत के अंतर्गत ढवास गांव में आग लगने से 8 कमरों का दो मंजिला रिहायशी मकान जल कर राख हो गया।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह करीब 3 बजे हुई अग्निकांड में लाखों का नुकसान हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार ढवास गांव के ओम चंद पुत्र चनालू राम के मकान में शुक्रवार सुबह लगभग 3 बजे अचानक आग लग गई। उस वक्त घर में ओतचंद की पत्नी व एक बेटा मौजूद थे।
लेकिन आग लगने का पता चलते ही दोनों सुरक्षित घर से बाहर निकल गए।
हालांकि इस आगजनी घटना में कोई जानी नुकसान तो नहीं हुआ है। मगर ओमचंद का मकान व सारा सामान आग की भेंट चढ़ गया।
फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी तक कोई पता नही चल पाया है। प्रशासन की ओर से पटवारी ने मौके पर जाकर 10 हजार रुपये फौरी राहत प्रदान की।
