Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

जिला कुल्लू की परिष्टि ठाकुर ने शिमला में आयोजित राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में जीता प्रथम स्थान हासिल किया।

गौरतलब है कि नेहरू युवा केंद्र कुल्लू द्वारा जनवरी माह में माय भारत – विकसित भारत पर जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई थी।

जिसमें मौहल की परिष्टि ठाकुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया था एवं राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए उनका चयन किया गया था। राज्य स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन आज शिमला में किया गया।

जहां हिमाचल प्रदेश के सभी बारह जिलों से विजेता रही प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

कुल्लू जिले से परिष्टि ठाकुर ने कुल्लू का प्रतिनिधित्व करते हुए राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर हासिल किया।

प्रथम स्थान प्राप्त करने पर परिष्टि को एक लाख का इनाम पुरस्कार के रूप में दिया गया।

परिष्टि ने अपनी जीत का श्रेय अपने माता – पिता व गुरुजनों को दिया।
जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केंद्र कुल्लू सोनिका चंद्रा ने परिष्टि को मुबारकबाद दी साथ ही उन्होंने जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में परिष्टि का चयन करने वाले निर्णायक मंडल का उनके द्वारा लिए गए निर्णय के लिए धन्यवाद भी किया।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!