कुल्लू टूडे
हमीरपुर
हमीरपुर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत जिला की जाहु पुलिस की टीम ने 2 युवकों को 911.8 ग्राम चरस सहित धर दबोचा है।
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात लगभग 10 बजे जाहू पुलिस ने चौक के पास नाका लगाया हुआ था। पुलिस वाहनों की चेकिंग भी कर रही थी।
लेकिन इस दौरान पैदल आ रहे दो युवकों को शक के आधार पर रोका और उनकी तलाशी ली गई। तो उनसे 911.8 ग्राम चरस बरामद हुई।
जानकारी के अनुसार दोनों युवक बस द्वारा देर शाम मंडी से जाहू पहुंचे थे।
दोनों जाहू बस अड्डे पर बस से उतरने के बाद पैदल ही सड़क से अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे। लेकिन इसी दौरान वह पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
पुलिस ने दोनों को हिरासत में लकर मामला दर्ज करके उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।
आरोपियों की पहचान रणजीत सिंह उर्फ रिंकू पुत्र अमर सिंह उम्र 34 साल निवासी मक्कड़ डाकघर करेर तहसील बड़सर व संदीप कुमार पुत्र सुरेश कुमार 27 साल निवासी मक्कड़ तहसील बड़सर के तौर पर हुई है।
