कुल्लू टूडे
कांगड़ा
हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के ज्वालामुखी उपमंडल के तहत गांव बग्ग , डोला खारयान के 65 वर्षीय पूर्व सैनिक नायक चत्तर सिंह का पिछले कल टांडा मेडिकल कॉलेज में अल्प बीमारी के उपरांत निधन हो गया।
पूर्व सैनिक लीग खुंडियां के अध्यक्ष रिटायर्ड कर्नल एम एस राणा ने बताया कि चत्तर सिंह 1977 में डोगरा रेजिमेंट में भर्ती हुए थे।
ऑपरेशन ब्लू स्टार के बाद इन्हें सिख रेजिमेंट में ट्रांसफर कर दिया गया तथा बीस साल सेवा के बाद 1996 में रिटायर हुए थे।
चत्तर सिंह अच्छे स्वभाव के थे। इनके निधन से परिवार के साथ साथ इलाके को भी क्षति हुई है।
स्टेशन हेडक्वार्टर योल के सैन्य दल ने थल सेना प्रमुख की ओर से श्रद्धा सुमन तथा अंतिम सैल्यूट दिया गया।
इस अवसर पर इलाके के कैप्टन बाबू राम, कैप्टन वीरेंद्र, सूबेदार पृथी, सूबेदार अमर सिंह, सूबेदार बख्शी, हवलदार प्रधान सिंह आदि दर्जनों पूर्व सैनिक और अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे तथा परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।
